मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेडिटेशन से दिमाग को मिलती है शांति और मन रहता शांत , जानें इसे सही तरीके से कब और कैसे करें

मेडिटेशन से दिमाग को मिलती है शांति और मन रहता शांत , जानें इसे सही तरीके से कब और कैसे करें

आजकल की तेज़-तर्रार जीवनशैली के कारण अधिकांश लोग तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं। घर और दफ्तर की जिम्मेदारियाँ, साथ ही काम की चिंता, मानसिक दबाव का कारण बनती हैं। तनाव का मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में, तनाव और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन एक प्रभावी उपाय माना जाता है। यह योग और शारीरिक व्यायाम का एक रूप है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में सहायक है। मेडिटेशन में फोकस और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कई बार लोग मेडिटेशन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि शुरुआत कैसे करें और कितनी देर तक करें। यदि आप शुरुआती हैं और मेडिटेशन शुरू करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें।

मेडिटेशन कैसे करें?

 मेडिटेशन शुरू करने से पहले अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। लंबी, गहरी सांसें लेने से स्वाभाविक रूप से तनाव कम होता है। शांतिपूर्ण वातावरण में बैठें और गहरी सांसों पर ध्यान लगाएं। मेडिटेशन करने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां शांति हो, ताकि किसी प्रकार का शोर आपके ध्यान को भटका न सके। आरामदायक कपड़े पहनें, ताकि आप पूरी तरह से सहज महसूस करें। मेडिटेशन करते समय सही मुद्रा में बैठें और ध्यान लगाकर मन और शरीर को शांत करने का प्रयास करें।

मेडिटेशन के लाभ

 मेडिटेशन करने के लिए एक निश्चित समय तय करें। यह मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और शरीर को आराम पहुंचाता है। मेडिटेशन से सकारात्मक सोच का विकास होता है और मन में शांति आती है। यह बेहतर नींद में भी मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

Share
अगला लेख → रजाई में भी पैरों में बर्फ जैसी ठंडक रहती है? इस आसान उपाय क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *