मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

RPSC सीनियर टीचर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे इस दिन, यहां जानें सब कुछ

RPSC सीनियर टीचर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे इस दिन, यहां जानें सब कुछ

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा वरिष्ठ शिक्षक 2024 भर्ती परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग ने प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। एडमिट कार्ड 25 दिसंबर 2024 को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसके बाद अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके साथ ही, आयोग ने यह भी सूचित किया है कि उम्मीदवार आज, 21 दिसंबर 2024 से RPSC वरिष्ठ शिक्षक 2024 परीक्षा के लिए अपने परीक्षा जिले का विवरण एसएसओ पोर्टल (SSO Portal) से डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने वरिष्ठ शिक्षक (संस्कृत शिक्षा) संयुक्त परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है।

परीक्षा की तिथियाँ: वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 28, 29, 30 और 31 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

परीक्षा तिथियाँ और विषय:

  • 28 दिसंबर: सामाजिक विज्ञान, हिंदी
  • 29 दिसंबर: सामान्य ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान
  • 30 दिसंबर: गणित, संस्कृत
  • 31 दिसंबर: अंग्रेजी

कैसे चेक करें परीक्षा जिले का विवरण:

  1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध “RPSC वरिष्ठ शिक्षक 2024 परीक्षा जिला विवरण” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  4. सबमिट करने के बाद परीक्षा जिले का विवरण प्रदर्शित होगा।
  5. इसे ध्यान से जांचें और डाउनलोड कर लें। भविष्य में उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।
Share This
अगला लेख → दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, कुछ बच्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun