मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, कुछ बच्चों के लिए होंगी एक्ट्रा क्लासेस

दिल्ली के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, कुछ बच्चों के लिए होंगी एक्ट्रा क्लासेस

दिल्ली के स्कूलों में जल्द ही विंटर वेकेशन की शुरुआत होने जा रही है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए विंटर वेकेशन की तारीखों का ऐलान किया है। इसके अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

इसके साथ ही, छात्रों की शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए निदेशालय ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 10 दिनों की अतिरिक्त (रेमेडियल) क्लासेस आयोजित करने की घोषणा की है। इन क्लासेस में विशेष रूप से अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के विषयों को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रिवीजन और प्री-बोर्ड प्रश्न पत्र हल करवाए जाएंगे। टीचर्स को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के तरीके भी समझाएं।

स्कूल प्रिंसिपल को इन रेमेडियल क्लासेस का टाइमटेबल तैयार करने को कहा गया है, ताकि छात्र विंटर वेकेशन के दौरान इन क्लासेस में शामिल हो सकें। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक क्लास एक घंटे से कम की न हो। इसके अलावा, प्रिंसिपल को इस टाइमटेबल की एक प्रति अपने संबंधित डीडीई (जोन) को सौंपनी होगी।

निदेशालय ने छात्रों से यह भी कहा है कि वे इन क्लासेस में स्कूल ड्रेस पहनकर आएं। रेमेडियल क्लासेस को गेस्ट टीचर या कांट्रैक्ट टीचर द्वारा पढ़ाया जाएगा। सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को इन क्लासेस के बारे में पहले से सूचना दी जाएगी, जैसे कि सुबह/शाम की असेंबली, एसएमसी बैठकों, छात्र डायरी और ग्रुप एसएमएस के माध्यम से।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में रेमेडियल क्लासेस अलग-अलग विंग्स में आयोजित की जाएंगी। अगर जगह की कमी होती है, तो शाम की शिफ्ट वाले स्कूलों के एचओएस को डीडीई (जिला) से परामर्श करके शाम के समय का चयन करने की अनुमति होगी।

Share
अगला लेख → दिल्ली विश्वविद्यालय अगले साल से एक वर्षीय पीजी कोर्स की कर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *