मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

AIIMS INI SS जनवरी 2025 काउंसलिंग स्थगित, नई तारीखों का ऐलान कब होगा ?

AIIMS INI SS जनवरी 2025 काउंसलिंग स्थगित, नई तारीखों का ऐलान कब होगा ?

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी एंट्रेंस टेस्ट (INI SS) जनवरी 2025 काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को इस काउंसलिंग में भाग लेना था, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि संशोधित काउंसलिंग तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी, और यह जानकारी वेबसाइट docs.aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध होगी।

नोटिस में क्या कहा गया? आधिकारिक नोटिस में बताया गया है, “नोटिस संख्या 166/2024 दिनांक 13.12.2024 के संदर्भ में INI-SS जनवरी 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन सीट आवंटन प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। INI-SS जनवरी 2025 सत्र के लिए संशोधित सीट आवंटन कार्यक्रम समय पर जारी किया जाएगा।”

पहले के काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, AIIMS दिल्ली ने 18 दिसंबर 2024 को जनवरी 2025 सत्र के लिए INI-SS काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की थी। इसमें तीन राउंड – राउंड 1, राउंड 2, और राउंड 3 का आयोजन प्रस्तावित था, और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2024 से शुरू होनी थी।

पहले राउंड की चॉइस फिलिंग 16 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी, जो 22 दिसंबर 2024 तक जारी रहनी थी। इसके बाद राउंड 1 की सीट आवंटन की घोषणा 26 दिसंबर 2024 को की जानी थी। उम्मीदवार 27 से 31 दिसंबर 2024 तक आवंटित संस्थान को ऑनलाइन स्वीकृति दे सकते थे और वहां रिपोर्ट करके दस्तावेज़ व सुरक्षा जमा राशि जमा कर सकते थे।

दूसरे राउंड की सीट आवंटन की घोषणा 16 जनवरी 2025 को होनी थी, और उम्मीदवार 17 से 23 जनवरी 2025 तक आवंटित संस्थान को ऑनलाइन स्वीकृति दे सकते थे। इसके बाद उम्मीदवार 17 से 23 जनवरी 2025 तक रिपोर्ट कर सकते थे और आवश्यक दस्तावेज़ व सुरक्षा जमा राशि जमा कर सकते थे।तीसरे राउंड की सीट आवंटन की घोषणा 4 फरवरी 2025 को की जानी थी।

Share
अगला लेख → PM मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *