मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बासी रोटी को फेंकने से बचें ,इसे खाने से शरीर को मिल सकते हैं कई लाभ

बासी रोटी को फेंकने से बचें ,इसे खाने से शरीर को मिल सकते हैं कई लाभ

अक्सर खाने में रोटियां बच जाती हैं, जिन्हें कुछ लोग फेंक देते हैं, जबकि कई लोग इन्हें फिर से खाने की सोचते हैं। कुछ का मानना है कि बासी रोटी खराब हो जाती है, जबकि अन्य लोग रात की बनी रोटी को सुबह या दिन की रोटी को रात में खा लेते हैं। वे न तो इसे फेंकते हैं और न ही इसे बेकार मानते हैं, बल्कि इसे अलग-अलग तरीकों से खाकर स्वादिष्ट बना लेते हैं।

क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बासी रोटी के फायदे बताए हैं। उनके अनुसार, बासी रोटी कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकती है। बासी रोटी में पाचक एंजाइम होते हैं, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बासी रोटी वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें स्टार्च और कैलोरी की मात्रा ताजा रोटी से कम होती है। हालांकि, इसका सेवन व्यक्ति की सेहत और शरीर की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट अवनीत खोचर ने भी बासी रोटी के फायदे बताए हैं। उनका कहना है कि बासी रोटी आसानी से पच जाती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह प्रोबायोटिक्स की तरह काम करती है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इसमें विटामिन्स, आयरन और फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। बासी रोटी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, बासी रोटी सभी के लिए फायदेमंद हो सकती है। आप इसे कभी-कभी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ज्यादातर लोग रात की बची रोटी को सुबह घी लगाकर परांठे की तरह खाना पसंद करते हैं। आप इसे अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं।

बासी रोटी को हल्का गर्म करके या सेंककर खाया जा सकता है, और इसे किसी भी सब्जी या दाल के साथ मिलाकर खा सकते हैं। कई लोग बासी रोटी को ठंडे दूध में मिलाकर पीते हैं। इसे दही, सॉस या चटनी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा, बासी रोटी से चुरी, उपमा, पिज्जा, रोल, या सलाद भी बनाया जा सकता है। बासी रोटी से लड्डू भी बनाए जा सकते हैं।

Share
अगला लेख → सर्दियों के लिए चॉकलेट ड्रिंक की स्वादिष्ट रेसिपी , जानिए कै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *