मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे, जाने किस विभाग में किसे मिली नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे, जाने किस विभाग में किसे मिली नौकरी

केंद्र में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद, 23 दिसंबर को पहले रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला देश के 45 स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें 71,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मेले के जरिए युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों में सरकारी नौकरी मिली।

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को केंद्र सरकार ने की थी, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस पहल के तहत गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा मंत्रालय सहित कई केंद्रीय विभागों में नौकरी के अवसर प्रदान किए गए। चयनित अभ्यर्थियों में महिलाएं भी शामिल हैं।

चयनित युवाओं को पहले कर्मचारी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इसके बाद उन्हें संबंधित विभागों में तैनात किया जाएगा। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि पिछले एक से डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से चयनित युवाओं को स्थायी नौकरी मिली है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत का युवा आत्मविश्वास से भरपूर है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप हब बन चुका है। वर्तमान समय में सरकार सभी क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार बैंक सखी जैसी योजनाओं चला रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि चयनित युवा अब नई सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में सरकारी व्यवस्था में कई सुधार किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारे युवा हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहे हैं और कोई भी लक्ष्य उनके लिए असंभव नहीं है

Share
अगला लेख → पीसीएस-प्री परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, मात्र 42% अभ्यर्थियो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *