मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

क्रिसमस से पहले राज्य सरकार ने बच्चों को दी छुट्टियों की खुशखबरी, सभी स्कूलों को किया बंद

क्रिसमस से पहले राज्य सरकार ने बच्चों को दी छुट्टियों की खुशखबरी, सभी स्कूलों को किया बंद

क्रिसमस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने स्कूली बच्चों को एक खास तोहफा दिया है, जिसका इंतजार हर साल बच्चों को रहता है – सर्दी की छुट्टियां। जी हां, राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि दिसंबर के अंत से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, जो जनवरी के पहले हफ्ते तक चलेंगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह जानकारी दी कि राज्य में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 10 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।

यह छुट्टियां 25 दिसंबर 2024 से लेकर 5 जनवरी 2025 तक रहेंगी। मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, 24 दिसंबर से राज्य में शीतलहर की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान किया।

मंत्री ने यह भी कहा कि अगर सर्दी बढ़ने के कारण छुट्टियां और बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हुई, तो वे बढ़ाई जा सकती हैं। इस साल दिल्ली और जम्मू-कश्मीर ने भी शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। हाल ही में, राजस्थान के एक जिले में वायु प्रदूषण के कारण कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की गई थी

Share
अगला लेख → मेलबर्न टेस्ट से पहले ट्रेविस हेड को देना पड़ेगा इम्तिहान , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *