मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिले ‘पुष्पा 2 द रूल’ के निर्माता , लिया बड़ा निर्णय

भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिले ‘पुष्पा 2 द रूल’ के निर्माता , लिया बड़ा निर्णय

‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में धूम मचाए हुए है। फिल्म की रिलीज के बाद से दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है, जिससे फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ी है। महज कुछ दिनों में ही फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह सबसे कम समय में 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘दंगल’, ‘बाहुबली’, ‘जवान’, ‘पठान’, और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, फिल्म की सफलता के बीच एक दुखद घटना भी घटी, जिसके बाद फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन को जेल जाना पड़ा।

महिला हुई थी घायल दरअसल, 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में अपने परिवार और को-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ पहुंचे थे, ताकि फिल्म की रिलीज के जश्न को दर्शकों के साथ मनाया जा सके। लेकिन इसी दौरान एक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसी महिला के छोटे बच्चे को गंभीर चोटें आईं। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। इसके बाद फिल्म के निर्माता इस महिला के परिवार की मदद करने के लिए आगे आए।

फिल्म निर्माता ने की आर्थिक सहायता ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माताओं ने सोमवार को उस महिला के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया। निर्माता नवीन यरनेनी उस अस्पताल में पहुंचे, जहां महिला के आठ वर्षीय बेटे का इलाज चल रहा था, और परिवार को चेक सौंपा। उन्होंने महिला की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह चेक महिला के पति को सौंपा गया, क्योंकि वे परिवार की मदद करना चाहते थे।

Share
अगला लेख → "बॉर्डर 2 पर महत्वपूर्ण अपडेट, दर्शक खुशी से झूम उठेंगे

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *