मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेथी के लड्डू शरीर के लिए काफी फायदेमंद, इस विधि से बनाएं तो ये कड़वे नहीं होंगे

मेथी के लड्डू शरीर के लिए काफी फायदेमंद, इस विधि से बनाएं तो ये कड़वे नहीं होंगे

मेथी का उपयोग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर आयुर्वेद में इसके गुणों का बखान किया गया है। मेथी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, फैटी एसिड के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। यह अर्थराइटिस, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, और ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों के इलाज में सहायक है। सर्दियों में मेथी के लड्डू बनाकर इसका सेवन करने से अर्थराइटिस के दर्द से राहत मिल सकती है। अब जानते हैं, मेथी के लड्डू कैसे बनाएं:

सामग्री:

  • 100 ग्राम मेथी
  • 100 ग्राम गुड़
  • 2 कटोरी घी
  • 1 कटोरी बेसन
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता) – थोड़े कटे हुए
  • 1/4 कटोरी गोंद
  • आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर
  • थोड़ा सा शीलाजीत
  • थोड़ा सा सुरंजान

विधि:

पहला कदम: सबसे पहले गोंद को घी में डालकर अच्छे से भून लें। जब गोंद कुरकुरी हो जाए, तब उसे निकालकर मिक्सर में डालकर या बेलन से दरदरा पीस लें। फिर एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मेथी के दानों को अच्छी तरह से भूनें। अगर मेथी के दाने कड़वे लगते हैं, तो आप इन्हें पहले दूध में भिगोकर रख सकते हैं और फिर सुखाकर पीस सकते हैं।

दूसरा कदम: अब इस कढ़ाई में बेसन डालकर उसे अच्छी तरह से भूनें। जब बेसन से सोंधी खुशबू आने लगे, तब उसमें शीलाजीत, सुरंजान और अश्वगंधा पाउडर डालकर कुछ देर और भूनें। इसके बाद गोंद और ड्राई फूड्स डालकर थोड़ी देर और भूनें।

तीसरा कदम: दूसरी ओर, गुड़ में थोड़ा पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें। जब चाशनी तैयार हो जाए, तो इसे मेथी और बेसन के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब हाथों से अच्छे से मिक्स कर के लड्डू का आकार दें।अब आपके स्वादिष्ट और सेहतमंद मेथी के लड्डू तैयार हैं!

Share
अगला लेख → जम्मू कश्मीर बैंक में अपरेंटिस के लिए भर्ती की चयन प्रक्रिया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *