मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

गाजर कसने की झंझट खत्म, हलवा बनाने का यह आसान तरीका अपनाएं।

गाजर कसने की झंझट खत्म, हलवा बनाने का यह आसान तरीका अपनाएं।

सर्दियों में गाजर का हलवा हर किसी की पसंदीदा मिठाई होती है। लेकिन अगर आपको गाजर कसने का काम झंझट भरा लगता है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आज हम आपको ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिससे बिना गाजर कसे भी आप स्वादिष्ट गाजर का हलवा बना सकते हैं, और आपका समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

गाजर कसने की झंझट खत्म

सबसे पहले, 2 किलो लाल गाजर लें और उन्हें छीलकर अच्छी तरह धो लें। इसके बाद गाजर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में गाजर और 1 लीटर दूध डालकर गैस पर रखें। इसे धीमी आंच पर पकने दें और बीच-बीच में गाजर को चम्मच या करछी से मैश करते रहें। इस तरीके से बिना गाजर कसे भी हलवे के लिए गाजर तैयार हो जाएगी।

गाजर का हलवा बनाने की प्रक्रिया

जब गाजर और दूध अच्छी तरह पककर मिक्स हो जाएं और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें 1 कप चीनी डालें। इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं ताकि गाजर का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए। इसके बाद, आधा कप घी और आधा किलो खोया (या बर्फी) डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

ड्राई फ्रूट्स से बढ़ाएं स्वाद

हलवे में और अधिक स्वाद लाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। बादाम और पिस्ता को बारीक काटकर हलवे पर छिड़कें। इस आसान प्रक्रिया से आप बिना ज्यादा मेहनत किए, कम समय में टेस्टी गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं। यकीन मानिए, इसका स्वाद हर किसी को लाजवाब लगेगा। इस विधि को अपनाएं और सर्दियों का मजा स्वादिष्ट गाजर के हलवे के साथ उठाएं!

Share
टैग: #lifestyle news
अगला लेख → वीर बाल दिवस पर 17 बच्चों को किया गया सम्मानित, राष्ट्रपति द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *