मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

स्टाइलिश गाउन में नीता अंबानी का शानदार अंदाज़, अदाओं ने किया सबको हैरान

स्टाइलिश गाउन में नीता अंबानी का शानदार अंदाज़, अदाओं ने किया सबको हैरान

अंबानी परिवार हमेशा से ही चर्चा का केंद्र रहा है। उनके हर जश्न और सेलिब्रेशन में कुछ ऐसा खास होता है कि हर कोई उनकी ओर आकर्षित हो जाता है। चाहे त्योहार हो या कोई हाई-प्रोफाइल इवेंट, अंबानी परिवार की महिलाओं का फैशन और स्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहता है। हर बार अंबानी परिवार की महिलाएं अपने शानदार लुक्स से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। नए साल के जश्न के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। राधिका मर्चेंट से लेकर नीता अंबानी तक सभी ने अपने ग्लैमरस अवतार से महफिल में चार चांद लगा दिए।

खास तौर पर नीता अंबानी के लुक ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपने स्टाइल और खूबसूरती से लोगों को एक बार फिर हैरान कर दिया। नए साल के स्वागत के लिए नीता अंबानी ने जामनगर में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रे रंग का एक हैवी गाउन पहना था, जिसकी लंबी ट्रेल और नेकलाइन पर स्टोन वर्क किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने ठंड से बचने के लिए मैचिंग स्टोल भी कैरी किया।

नीता अंबानी का यह खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर भी छा गया है। पार्टी के दौरान सीढ़ियों से उतरते और वॉक करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने गाउन को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी ग्रेस और स्टाइल ने लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, “इन पर उम्र का कोई असर ही नहीं दिखता।” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, “नीता अंबानी का अंदाज बहुओं से भी ज्यादा शानदार है।” कई लोगों ने उनकी तुलना बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से भी की।

नीता अंबानी ने हमेशा अपने फिटनेस और स्टाइल का खास ख्याल रखा है, और उनके लुक्स इस बात का सबूत हैं। नए साल के इस जश्न में भी उनका अंदाज और चार्म सभी पर भारी पड़ा।

Share
अगला लेख → पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह बोले, 'देश को राहुल गांधी की ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *