मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

किचन में पाई जाने वाली चीजों से बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क, और पाएं बेजान बालों को नया जीवन

किचन में पाई जाने वाली चीजों से बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क, और पाएं बेजान बालों को नया जीवन

हमारे बाल मुख्य रूप से कैरोटीन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप भी अपने बालों को मजबूत, चमकदार और रेशमी बनाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही एक प्रोटीन हेयर मास्क बना सकते हैं। चावल, मेथी के बीज और अलसी के बीज से बना यह प्रोटीन मास्क आपके बालों को जड़ों से मजबूत करेगा। आइए जानते हैं, इस प्रोटीन हेयर मास्क को कैसे तैयार करें।

प्रोटीन हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री:

  • 3 बड़े चम्मच अलसी के बीज
  • आधा कप चावल
  • 2 चम्मच मेथी के बीज
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल

होममेड प्रोटीन हेयर मास्क बनाने का तरीका:

  1. एक बाउल में अलसी के बीज, चावल और मेथी के बीज डालें और उसमें आधा गिलास पानी मिलाएं।
  2. मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक उबालें।
  3. जब यह उबाल जाए, तो इन सभी सामग्री को ग्राइंडर जार में डालकर एक गिलास पानी डालें और अच्छी तरह से पीस लें।
  4. अब इस पेस्ट को बाउल में निकालकर, एक सूती कपड़े में डालें और अच्छे से निचोड़ लें, ताकि प्रोटीन का पेस्ट बाहर निकल आए।
  5. अब इस पेस्ट में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिला लें।
  6. फिर अपने बालों को बीच से बांटकर, नीचे से इस प्रोटीन मास्क को लगाना शुरू करें।
  7. इस मास्क को 30 से 40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर केवल पानी से धो लें।
  8. हफ्ते में जितनी बार आप बाल धोते हैं, उतनी बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।

इस प्रोटीन मास्क के फायदे:

  • इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से बालों में टूट-फूट कम होगी।
  • नए बालों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • केमिकल ट्रीटमेंट, जैसे कलरिंग, रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग, और आयरनिंग के कारण बालों के डैमेज होने पर महीने में एक या दो बार इस प्रोटीन मास्क का इस्तेमाल करें। यह आपके बालों को फिर से स्वस्थ और मजबूत बना देगा।
Share
अगला लेख → महाकुंभ के लिए प्लान बना रहे हैं? तो इन महत्वपूर्ण चीजों को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *