मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

19 दिनों से अन्न-जल त्यागने वाले ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी की हालत खराब, दोस्त ने साझा किया दर्द

19 दिनों से अन्न-जल त्यागने वाले ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी की हालत खराब, दोस्त ने साझा किया दर्द

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह की हालत इस समय काफी नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी। उनकी हालत देखकर उनके फैंस बेहद चिंतित हो गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे।

गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने उनकी सेहत को लेकर ताजा जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। सोनी ने ‘द विक्की लालवानी शो’ में बातचीत के दौरान कहा कि गुरुचरण मानसिक शांति खो चुके हैं। उनकी मां भी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। सोनी ने यह भी खुलासा किया कि गुरुचरण ने पिछले 19 दिनों से कुछ भी खाना-पीना बंद कर दिया है।

सोनी ने आगे बताया कि उनके परिवार के सदस्य पिछले रात से ही अपने फोन स्विच ऑफ किए हुए हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गुरुचरण की तबीयत पहले बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद घर लौटने के बाद उनकी हालत फिर से खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा। इस समय उनका इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

गुरुचरण की वित्तीय स्थिति भी ठीक नहीं है। कुछ दिनों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह काम की तलाश में हैं और उन पर काफी कर्ज भी है।

पिता की तबीयत भी हुई थी खराब
दिसंबर में, गुरुचरण ने अपने पिता का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे थे और उन्हें खून चढ़ाया जा रहा था। गुरुचरण ने बताया था कि उनके पिता का हीमोग्लोबिन लेवल काफी कम हो गया था। उन्होंने पोस्ट में अपने पिता के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। लेकिन अब कुछ ही दिनों बाद खुद गुरुचरण की तबीयत बिगड़ गई है, जिससे उनके फैंस और करीबियों की चिंता बढ़ गई है।

Share
अगला लेख → राम चरण का वन मैन शो बना आकर्षण, घिसीपिटी कहानी में विलेन ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *