मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इस राज्य में प्रैक्टिकल एग्जाम आज से शुरू, बोर्ड एग्जाम की तारीख कब है ?

इस राज्य में प्रैक्टिकल एग्जाम आज से शुरू, बोर्ड एग्जाम की तारीख कब है ?

देश के कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज, 9 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं और यह 8 फरवरी तक चलेंगी। इस बार बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है।

किन विषयों के प्रैक्टिकल होंगे?

कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम साइंस, जियोग्राफी, आर्ट और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। ये परीक्षाएं लगभग एक महीने तक चलेंगी। वहीं, स्वंयपाठी (प्राइवेट) छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 फरवरी से 8 फरवरी के बीच होंगे। इन छात्रों के प्रैक्टिकल्स बाहरी शिक्षकों द्वारा लिए जाएंगे।

इस बार क्या बदला गया है?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पहली बार साल 2025 में प्रैक्टिकल परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत हर परीक्षक को तीन बार बोर्ड को अपनी लोकेशन और फोटो भेजनी होगी – पहली बार परीक्षा शुरू होने पर, दूसरी बार परीक्षा के बीच में, और तीसरी बार परीक्षा समाप्त होने के बाद।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर लागू की गई इस नई व्यवस्था की निगरानी जिला स्तर पर की जाएगी, ताकि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। अगर परीक्षा के दौरान कोई अनुचित गतिविधि होती है, तो परीक्षक को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, जिला शिक्षाधिकारी और बोर्ड को सूचित करना होगा।

बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी?

राजस्थान बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक डेटशीट जारी नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 29 मार्च के बीच और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी।

Share
अगला लेख → भोपाल में ट्रक ने कॉलेज बस को टक्कर मारी, एक छात्र की मौत, 3…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *