मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं? इसके उपचार के लिए क्या भोजन करें ?

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं? इसके उपचार के लिए क्या भोजन करें ?

बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है, जैसे खराब जीवनशैली, असंतुलित आहार, अत्यधिक तनाव और अन्य ऐसे कारक, जो हेयर फॉल की समस्या को जन्म दे सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में किस विटामिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं? आइए जानते हैं उन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के बारे में, जिनकी कमी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है।

विटामिन डी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के असर न केवल शरीर पर, बल्कि बालों पर भी दिखाई दे सकते हैं। अगर शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी हो, तो यह बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। यदि आप हेयर फॉल से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।

महत्वपूर्ण बातें विटामिन डी के अलावा आयरन और जिंक जैसे अन्य पोषक तत्व भी बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, बायोटिन की कमी भी बालों के झड़ने का प्रमुख कारण हो सकती है। इसलिए बालों को झड़ने से रोकने के लिए, आपको अपने आहार को स्वस्थ और संतुलित बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

कमी को कैसे पूरा करें? विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए पनीर, दही, दलिया और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। वहीं, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को दूर करने के लिए केले, संतरे, मेवे, दूध, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम, ब्रोकोली और एवोकाडो जैसी चीजों का सेवन करें।

Share
अगला लेख → HMPV वायरस: इस वायरस से न घबराएं, जानें लक्षण, बचाव और डॉक्ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *