मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

60 हजार से 1.80 लाख तक की सैलरी चाहिए ? इस सरकारी कंपनी में अप्लाई करें

60 हजार से 1.80 लाख तक की सैलरी चाहिए ? इस सरकारी कंपनी में अप्लाई करें

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में AEE और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। अब सवाल यह है कि इस भर्ती में कितनी सैलरी मिलेगी? आइए, इस खबर के जरिए जानते हैं इसके बारे में।

पदों का विवरण:

  • जियोलॉजिस्ट: 5 पद
  • जियोफिजिसिस्ट (सतह): 3 पद
  • जियोफिजिसिस्ट (कुएं): 2 पद
  • AEE (उत्पादन) – यांत्रिक: 11 पद
  • AEE (उत्पादन) – पेट्रोलियम: 19 पद
  • AEE (उत्पादन) – रसायन: 23 पद
  • AEE (ड्रिलिंग) – यांत्रिक: 23 पद
  • AEE (ड्रिलिंग) – पेट्रोलियम: 6 पद
  • AEE (यांत्रिक): 6 पद
  • AEE (विद्युत): 10 पद

सैलरी कितनी मिलेगी?
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इन पदों के लिए बेसिक सैलरी (पोस्ट लेवल-E1) 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आवेदन कैसे करें:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. फिर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उसे सबमिट करें।
  6. अंत में, आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क:
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Share
अगला लेख → बिस्तर पर पड़े-पड़े घंटों नींद का इंतजार? जानिए स्वामी रामदे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *