मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मुस्कान और गॉगल्स के साथ सैफ अली खान ने उस शख्स से मुलाकात की , जिनकी वजह से जान बच गई

मुस्कान और गॉगल्स के साथ सैफ अली खान ने उस शख्स से मुलाकात की , जिनकी वजह से जान बच गई

एक हफ्ते पहले गुरुवार की रात सैफ अली खान पर उनके घर पर धारदार चाकू से हमला हुआ था। हमलावर ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर सैफ पर छह बार वार किए थे। इस हमले में सैफ को गंभीर चोटें आईं और खून से सने हुए वे किसी तरह ऑटो से अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उनके दोनों बेटे तौमूर और जहांगीर और एक मेड भी मौजूद थे। गंभीर स्थिति में सैफ को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो चालक से वे बाद में मिले और अपनी सेहत में सुधार होने पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जो लीलावती अस्पताल की हैं। ये तस्वीरें सैफ के डिस्चार्ज होने से पहले की हैं, जिसमें वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने नीले डेनिम और सफेद शर्ट पहनी है, साथ में काले चश्मे और चोट पर कवर लगाया है। अस्पताल के बिस्तर के पास बैठकर वे ऑटो चालक भजन सिंह के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।

इन तस्वीरों में सैफ बहुत खुश नजर आ रहे हैं और एक अन्य तस्वीर में वे ऑटो चालक के साथ खड़े हैं। सैफ अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे और इन्हीं कपड़ों में उन्हें घर के बाहर भी देखा गया। घटना के बाद सैफ की सर्जरी हुई थी और वे अब ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में पांच दिन बिताने के बाद वे मंगलवार को घर लौटे।

यह हादसा रात करीब 2 से 2:30 बजे हुआ था। सैफ का ड्राइवर उस वक्त मौजूद नहीं था, और घर में किसी को गाड़ी चलाना नहीं आता था। इस कारण सैफ को ऑटो के जरिए अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल में पहुंचे तक, ऑटो चालक को ये पता नहीं था कि घायल व्यक्ति सैफ अली खान हैं। उन्होंने बताया कि सैफ बार-बार पूछ रहे थे कि वे कितनी देर में अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल पहुंचने के बाद ही चालक को यह जानकारी मिली और उसने पैसे लेने से भी मना कर दिया

Share
अगला लेख → 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर पर आयकर विभाग का छापा, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *