मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

करेले की कुरकुरी भुजिया बनाएंगे तो बच्चों और बड़ों की पसंद बन जाएगी, झटपट देखें रेसिपी

करेले की कुरकुरी भुजिया बनाएंगे तो बच्चों और बड़ों की पसंद बन जाएगी, झटपट देखें रेसिपी

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसे अधिकांश लोग खासकर बच्चे उतना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इसका कड़वापन खाने का स्वाद बिगाड़ देता है। इसलिए, यह सब्जी अक्सर लोगों के खाने के मेनू से बाहर रहती है। लेकिन, करेले के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह विटामिन सी, ए और बी विटामिन, साथ ही पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कि करेला खाने से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं और साथ ही इसे एक नई और स्वादिष्ट तरीके से कैसे तैयार करें – बिना कड़वाहट के, कुरकुरी भुजिया के रूप में!

करेले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में हानिकारक मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को सुधारने में भी मददगार है। इसके अलावा, फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, कब्ज को दूर करता है और आंतों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है। करेले में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण यह वजन घटाने में भी सहायक है, क्योंकि यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

करेला भुजिया बनाने की विधि
करेला भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 करेले लें, उन्हें अच्छे से धोकर छील लें और फिर पतले- पतले गोल टुकड़ों में काट लें। एक बड़े बर्तन में इन टुकड़ों पर एक चम्मच नमक डालकर उन्हें आधे घंटे के लिए रख दें। इस बीच, 2 प्याज और 2 हरी मिर्च को बारीक काट लें। आधे घंटे बाद, करेले का पानी अच्छे से निचोड़कर निकालें और फिर पानी से धोकर एक सूती कपड़े से पोंछ लें।

अब गैस पर एक कढ़ाही रखें और उसमें तेल गर्म करें। तेल में प्याज और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। जब प्याज सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तब उसे निकाल लें। उसी तेल में अब करेले डालकर मीडियम आंच पर अच्छे से भूनें। जब करेला पूरी तरह कुरकुरा हो जाए, तब उसमें पहले से तैयार किया हुआ प्याज मिला लें। आपकी कुरकुरी, स्वादिष्ट करेले की भुजिया तैयार है।यह भुजिया न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है!

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने बढ़ाए बस, ऑटो और टैक्सी के कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *