मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

वजन घटाने के लिए मूंगलेट है सबसे बढ़िया ऑप्शन, हेल्दी और टेस्टी दोनों, जानिए रेसिपी

वजन घटाने के लिए मूंगलेट है सबसे बढ़िया ऑप्शन, हेल्दी और टेस्टी दोनों, जानिए रेसिपी

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो आपकी डाइट का होना बहुत महत्वपूर्ण है। आपको अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जो वजन कम करने में मददगार होते हैं। लंच में आप रोटी या सब्जी के बजाय मूंगलेट ट्राई कर सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपी है, जो मूंग दाल और सब्जियों से बनाई जाती है। यह न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

मूंगलेट के लिए सामग्री:

  • मूंग दाल – 1 कप
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • स्वादानुसार नमक
  • हींग – 2 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • चावल का आटा – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • प्याज – 2 चम्मच कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 छोटा कटा हुआ
  • स्वीट कॉर्न – 1 बड़ा चम्मच
  • ईनो फ्रूट साल्ट – 1 चम्मच
  • मक्खन – 1 चम्मच
  • तेल – 1 चम्मच

मूंगलेट बनाने की विधि:

पहला स्टेप: सबसे पहले, मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए अच्छे से भिगो दें। इसके बाद, भिगोई हुई मूंग दाल को पानी से निकालकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट में अदरक का टुकड़ा भी डालकर उसे मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में डालें और उसमें चावल का आटा डालकर 5 मिनट तक अच्छे से फेंटें (चावल का आटा मूंगलेट को क्रिस्पी बनाता है)।

दूसरा स्टेप: अब मूंगलेट को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, स्वीट कॉर्न, प्याज और शिमला मिर्च डालें। फिर इन्हें अच्छे से मिलाकर फेंट लें। अब इसमें हल्दी, जीरा, हरी मिर्च, और हींग डालकर अच्छे से मिला लें। अंत में 1 चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रखकर बैटर तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप: अब गैस पर नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा मक्खन डालकर फैलाएं। फिर उसमें मूंगलेट का बैटर डालकर इसे मध्यम आंच पर पकने दें, जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। मूंगलेट को दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं ताकि वह फ्लफी और क्रिस्पी हो। गर्मागर्म मूंगलेट को परोसें और इसका आनंद लें।

इस तरह से आप स्वादिष्ट और हेल्दी मूंगलेट बना सकते हैं, जो न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है।

Share
अगला लेख → क्यों बदलती हैं नींद में करवटें? जानिए ये आदतें कैसे कर सकती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *