मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

झारखंड राज्य में JAC कक्षा 8 और 9 की बोर्ड परीक्षा स्थगित, संबंधित नोटिस जारी

झारखंड राज्य में JAC कक्षा 8 और 9 की बोर्ड परीक्षा स्थगित, संबंधित नोटिस जारी

झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। झारखंड कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस बारे में एक नोटिस जारी किया गया है, जिसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वेबसाइट का लिंक है- jacexamportal.in

जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि “कक्षा 8वीं और 9वीं की परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले नियमित/स्वतंत्र छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालयों के प्रधानों और पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि 28 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली कक्षा-8 की परीक्षा और 29 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक होने वाली कक्षा-9 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इन परीक्षाओं की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि परिषद द्वारा दी गई परीक्षा संबंधित सभी सामग्रियों को सुरक्षित रखा जाए।”

नोटिस को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. फिर होमपेज पर ‘क्लास 8 एग्जाम पोस्टपोन नोटिस’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद नोटिस एक नए विंडो में खुल जाएगा।
  4. अब उम्मीदवार इसे पढ़ सकते हैं और चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।
Share
अगला लेख → CMAT 2025 की अंकन योजना क्या है? जानें पूरी मार्किंग स्कीम य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *