मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ताजे स्वाद से भरपूर बेसन के पकोड़े वाली सब्जी, आपके खाने को बना देगी और भी लजीज

ताजे स्वाद से भरपूर बेसन के पकोड़े वाली सब्जी, आपके खाने को बना देगी और भी लजीज

इस समय गोभी, गाजर, मूली, बथुआ और हरी सब्जियों का मौसम है, लेकिन बार-बार वही सब्जियां खाकर बोरियत हो सकती है। अगर आपको कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो बेसन के पकोड़े की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह स्वाद में लाजवाब होती है और रोटी या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। घर में जब सब्जी न हो, तब भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं बेसन के पकोड़े की सब्जी बनाने की विधि।

बेसन के पकोड़े की सब्जी बनाने की विधि:

पहला कदम – सबसे पहले पकोड़े बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप बेसन डालें। इसमें आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच अजवाइन और चुटकी भर हींग डालें। इन सब मसालों को बेसन में अच्छे से मिला लें।

दूसरा कदम – अब इसमें बारीक कटा हुआ 1 प्याज और 1 हरी मिर्च डालें। इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालकर पकोड़े बनाने लायक गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें और बैटर को अच्छे से फेंटकर 5 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।

तीसरा कदम – पकोड़े तलने के लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। अब छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डालकर अच्छे से तला लें। पकोड़े अच्छे से क्रिस्पी और सुनहरे होने पर निकाल लें।

चौथा कदम – एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और उसमें 1 चम्मच जीरा तड़काएं। फिर इसमें बारीक कटा हुआ 1 प्याज, अदरक, और लहसुन डालकर भूनें। जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए, तो इसमें 2 बड़े टमाटर और हरी मिर्च डालकर पकने दें।

पाँचवां कदम – अब मसाले में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से भून लें। फिर इसमें 3 चम्मच फेंटा हुआ गाढ़ा दही डालकर मसाले को अच्छे से तेल छोड़ने तक भूनें।

अंतिम कदम – अब मसाले में अपने स्वाद के अनुसार पानी डालें। उबाल आने के बाद उसमें पकोड़े डालकर, मीडियम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। नमक और मिर्च चेक कर लें और अंत में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Share
अगला लेख → महिलाओं के लिए तीन तरह के बीज जो हड्डियों को मजबूत करने से ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *