मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जेईई मेन में फिजिक्स का जोर, मैथ्स ने फिर टाइम मैनेजमेंट को किया खराब

जेईई मेन में फिजिक्स का जोर, मैथ्स ने फिर टाइम मैनेजमेंट को किया खराब

जेईई मेन 2025 के चौथे दिन, 28 जनवरी को आयोजित हुई पहली शिफ्ट की परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन रहा। पेपर के बाद कई छात्रों ने कहा कि परीक्षा के प्रश्नों का स्तर पिछले दिनों और 2024 के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। गणित के सवाल लंबे और कठिन थे, फिजिक्स में अधिकतर सवाल थ्योरी आधारित और कॉन्सेप्चुअल थे, जबकि केमिस्ट्री के सवाल सरल और एनसीईआरटी आधारित थे।

कुल मिलाकर, केमिस्ट्री सबसे आसान रही, जिससे छात्रों को अन्य सेक्शन के लिए ज्यादा समय मिला। फिजिक्स भी मध्यम से कठिन था, वहीं गणित का सेक्शन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसमें लंबी कैलकुलेशंस के कारण समय प्रबंधन में कठिनाई हुई।

फिजिक्स में कुछ सवाल जेईई एडवांस्ड स्तर के थे और कई थ्योरिटिकल थे। अधिकांश छात्रों ने इसे मध्यम से कठिन लेवल का बताया। विशेष रूप से मैकेनिक्स, वेव्स और थर्मोडायनामिक्स जैसे प्रमुख विषयों पर अधिक ध्यान दिया गया, जबकि इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, ऑप्टिक्स और मैगनेटिज्म से कम सवाल पूछे गए। एसी (ऑल्टरनेटिंग करेंट) और ईएमआई (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन) जैसे विषय इस वर्ष के पेपर से पूरी तरह गायब थे। डिवाइस से संबंधित प्रश्न भी शामिल नहीं किए गए थे।इस बार के पेपर में विभिन्न अध्यायों से सवालों की उपस्थिति संतुलित रही, लेकिन कुछ चैप्टरों से बहुत कम या कोई सवाल नहीं थे।

Share
अगला लेख → RMS CET Result : राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 6वीं और 9वीं क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *