मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

सर्दियों में बढ़ते डैंड्रफ से बचने के उपाय और टिप्स

सर्दियों में बढ़ते डैंड्रफ से बचने के उपाय और टिप्स

डैंड्रफ की समस्या बहुत सामान्य है, लेकिन सर्दी के मौसम में यह और भी बढ़ सकती है, जिससे खुजली और सिर में लालिमा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, सिर में सफेद डैंड्रफ दिखाई देने लगती है, जो व्यक्ति के पूरे लुक को प्रभावित करती है। ऐसे में लोग डैंड्रफ को कम करने के लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, लेकिन कभी-कभी इनका असर भी ज्यादा नहीं दिखता है।

अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च किए बिना डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आपके रसोई में मौजूद कुछ चीजें इस समस्या को हल करने में मदद कर सकती हैं। आप इन चीजों का हेयर मास्क बनाकर सिर धोने से पहले उपयोग कर सकती हैं।

  1. नीम का पानी
    नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका पानी स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ में राहत मिल सकती है। यह बालों को भी हेल्दी बना सकता है।
  2. नारियल तेल
    नारियल तेल स्कैल्प को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है। सर्दी में इसे हल्का गर्म करके बालों में लगाएं और थोड़ी देर बाद शैंपू से धो लें। इससे डैंड्रफ की समस्या में कमी आ सकती है और बाल भी मुलायम रहते हैं।
  3. एलोवेरा जेल
    एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में सहायक होते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को निकालकर उसे फेंट लें और इसे स्कैल्प पर 20-25 मिनट तक लगाकर धो लें। आप एलोवेरा को नारियल तेल, आंवला, केला, या मेहंदी के साथ भी मिला सकती हैं।
  4. मेथी का पेस्ट
    मेथी दाना बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह डैंड्रफ को कम करने के साथ-साथ बालों को मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करता है। मेथी दाने को रातभर भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें, फिर इसमें नारियल तेल या शहद मिला कर बालों पर लगाएं। इसके अलावा, मेथी दाना और रोजमेरी की पत्तियों का पानी भी बालों पर लगाया जा सकता है, जो बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाने में मदद करता है।
Share
अगला लेख → कुछ लोगों के आलसी होने का वजह हैं ये 4 कारण , इस तरह करें दू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *