मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

कम उम्र में चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहे, लेकिन आजकल त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र में ही झाइयाँ और झुर्रियां जैसी उम्र बढ़ने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिनके कई कारण हो सकते हैं। सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें, गलत आहार जैसे अधिक तला-भुना भोजन और जंक फूड, प्रदूषण और तनाव जैसे तत्व त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

इन उम्र बढ़ने के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे स्किन केयर उत्पादों का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो त्वचा को निखारने और झाइयों तथा झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

  1. एलोवेरा जेल
    एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और त्वचा में चमक लाने में मदद करते हैं। आप ताजे एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालकर उसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर छोड़कर पानी से धो लें।
  2. हल्दी और दूध का पेस्ट
    हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं, वहीं दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को नर्म और चमकदार बना सकता है। हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  3. संतरे के छिलके का पाउडर
    संतरे के छिलके में भी त्वचा को निखारने के गुण होते हैं। यह झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है। संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें, उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
  4. विटामिन ई कैप्सूल
    विटामिन ई त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है। आप विटामिन ई कैप्सूल का तेल चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर एलोवेरा जेल या नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Share
अगला लेख → क्या आप भीड़-भाड़ से थक चुके हैं? विशाखापत्तनम से महज 111 कि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *