मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

लखनऊ पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया

लखनऊ पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया

लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और सर्विलांस सेल (जोन दक्षिणी) की संयुक्त टीम ने बैटरी चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने मोबाइल टावर से 14 बैटरियां चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की गई 14 अमरोन 600 एएच बैटरियां बरामद की हैं।

घटना 1 फरवरी 2025 की रात 2:18 बजे की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर चोरों ने इण्डस टावर सेवई (आईडी-3164070) से बैटरी बैंक की 14 बैटरियां चुरा लीं थीं। इस मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा अपराध संख्या 518/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. रोहित पुत्र तिलकराम (निवासी हैवतमऊ मवैया, थाना पी.जी.आई., लखनऊ, उम्र 35 वर्ष)
  2. सुजीत पुत्र नन्दलाल (निवासी डलौना, थाना पी.जी.आई., लखनऊ, उम्र 21 वर्ष)
  3. अनिल कुमार पुत्र स्व. राजाराम (निवासी बाछेपारा, थाना धौरहरा, जनपद लखीमपुर, उम्र 19 वर्ष)

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं, और नशे की लत तथा पैसों की जरूरत के कारण उन्होंने चोरी की योजना बनाई। 30 सितंबर 2024 की रात को वे प्लास और कटर लेकर इण्डस टावर सेवई पहुंचे और वहां से 14 बैटरियां चुरा लीं। इस दौरान अनिल कुमार का मोबाइल गिर गया, जिससे उनकी पहचान हो गई।

पुलिस ने अभियुक्तों से 14 अमरराजा 600 एएच बैटरी सेल (जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये है) बरामद की।अभी पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share
टैग: #News Update
अगला लेख → किस समय नारियल पानी पीना सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *