मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन , LSA के ठेकेदार पर यह आरोप लगाया

लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन , LSA के ठेकेदार पर यह आरोप लगाया

लखनऊ नगर निगम की कार्यदायी संस्था एलएसए के खिलाफ नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि एलएसए के ठेकेदार ने उनके साथ अभद्रता की। इस विरोध के चलते नगर निगम के महिला और पुरुष कर्मचारियों ने जोन छह के कार्यालय से लेकर चौक थाने तक जबरदस्त प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि वे इस कंपनी के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव, कई पार्षद और पुलिस की भारी तादात मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।

इसके बाद सैकड़ों कर्मचारी चौक थाने पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल महिला कर्मचारियों का कहना था कि एलएसए की टीम ने पुरुष सफाई कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया, साथ ही महिला कर्मचारियों के कपड़े खींचे और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इस घटनाक्रम से नाराज होकर वे चौक कोतवाली में प्रदर्शन कर रही थीं।

मामला बढ़ता देख नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को किसी तरह शांत कराया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → Delhi Election 2025 : 5 फरवरी को होगा फैसला , कौन जीतेगा बा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *