मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-NCR में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ने के आसार, जानिए 10 राज्यों का हाल

दिल्ली-NCR में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ने के आसार, जानिए 10 राज्यों का हाल

उत्तर भारत में इस समय तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी जैसे हालात नजर आ रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही मौसम में बदलाव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अनुमान के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

9 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं, बारिश हो सकती है और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और धूप निकलने की संभावना है। साथ ही, बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में कोहरे में वृद्धि हो सकती है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती प्रणाली सक्रिय है, जिसका असर 8 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में दिख सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में यह 13 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 0-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान में 0-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि इसके बाद के तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Share
अगला लेख → मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदान से पहले लगाया गंभीर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *