मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भक्तों की भीड़ 25 गुना बढ़ी, केंद्रीय मंत्री ने संसद में बताया

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भक्तों की भीड़ 25 गुना बढ़ी, केंद्रीय मंत्री ने संसद में बताया

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। मंदिर के खुलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना से भी अधिक की वृद्धि हुई है। इस बढ़ते पर्यटन को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी साझा की।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, 2020 में अयोध्या में पर्यटकों की संख्या लगभग 60 लाख थी, जो 2024 तक बढ़कर 16 करोड़ 44 लाख से अधिक हो गई है। मंदिर के उद्घाटन के बाद हर दिन लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कई धार्मिक स्थलों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जबकि कुछ जगहों पर अभी काम जारी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी मंदिर परिसर के विकास कार्यों को पूरा करने में जुटा हुआ है।

देशभर में पर्यटन स्थलों का विकास

पर्यटन मंत्री ने जानकारी दी कि देशभर में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 47 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 1,594.40 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा भारत रणभूमि दर्शन पहल और रणभूमि ऐप की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत भारतीय सेना ऐतिहासिक युद्ध स्थलों को पर्यटन केंद्रों में बदल रही है, जिससे लोग उन वीरता से जुड़े स्थलों के बारे में जान सकें, जहां देश के सैनिकों ने लड़ाइयाँ लड़ीं और भारत की रक्षा की।

रणभूमि दर्शन योजना के तहत 77 शौर्य स्थल विकसित

भारत रणभूमि दर्शन योजना के अंतर्गत कुल 77 युद्धक्षेत्रों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें जम्मू-कश्मीर के 11 स्थान शामिल हैं, जैसे गुरेज सेक्टर, बारामूला और उरी। लद्दाख में 14 स्थानों को इसमें जोड़ा गया है, जिनमें गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो, डेमचोक और पदुम घाटी प्रमुख हैं। सिक्किम में डोकलाम सहित सात स्थल और अरुणाचल प्रदेश में 21 स्थान जैसे बोमडिला, तवांग और कामेंग क्षेत्र भी इस पहल का हिस्सा हैं।

सरकार के इन प्रयासों से धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में मदद मिल रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है

Share
अगला लेख → दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, रेलवे अधिकारियों सहित लोको पायल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *