मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

50 हजार का इनामी तस्कर कानपुर से गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

50 हजार का इनामी तस्कर कानपुर से गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ₹50,000 के इनामी अपराधी मो. तालिब अंसारी को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु.अ.सं. 04/2025 के तहत की गई, जिसमें गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, मो. तालिब अंसारी को 3 फरवरी 2025 को रात 8 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अरौल टोल प्लाजा के पास, थाना क्षेत्र अरौल, जनपद कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपराधियों की सक्रियता को लेकर एसटीएफ को अलर्ट किया गया था, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ, दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर तालिब अंसारी की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई।

इस टीम में निरीक्षक राहुल परमार, पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, अरविंद सिंह, देवेश द्विवेदी, अशोक राजपूत, चंद्रप्रकाश सिंह, आरक्षी सत्यम यादव और चालक धर्मेंद्र प्रताप शामिल थे। टीम को सूचना मिली थी कि मो. तालिब अंसारी लखनऊ से कन्नौज की ओर जा रहा है और अरौल टोल प्लाजा पर किसी से मिलने वाला है। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मो. तालिब अंसारी ने स्वीकार किया कि वह ट्रक चालक है और इसके साथ ही वह पशु तस्करी में भी शामिल रहा है। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गौवंशीय पशुओं को ट्रकों में लादकर बिहार भेजता था। इस से पहले भी वह देवरिया और जौनपुर जिलों में गौ तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

मो. तालिब अंसारी पर कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • थाना खुटहन, जनपद जौनपुर: मु.अ.सं. 233/2023 – धारा 147, 323, 504, 506 भादवि
  • थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर: मु.अ.सं. 109/2020 – धारा 279, 304ए, 338, 427 भादवि
  • थाना बरियापुर, जनपद देवरिया: मु.अ.सं. 104/2024 – आर्म्स एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम
  • थाना भाटपारानी, जनपद देवरिया: मु.अ.सं. 106/2021 – गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम
  • थाना मईल, जनपद देवरिया: मु.अ.सं. 157/2020 – गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम
  • थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़: मु.अ.सं. 04/2025 – गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराएं

गिरफ्तारी के बाद, मो. तालिब अंसारी को थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Share
अगला लेख → Ghaziabad : 1 लाख के इनामी बदमाश सूरज पारदी को STF ने दबोचा,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *