मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो कब तक चलेगी ? सामने आई नई तारीख , इंतजार जल्द होगा खत्म

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो कब तक चलेगी ? सामने आई नई तारीख , इंतजार जल्द होगा खत्म

नवंबर 2024 तक शहर में अपने मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने का वादा करने वाली मेट्रो अब सेंट्रल स्टेशन तक पहुंचने में एक साल से ज्यादा समय ले चुकी है। जून 2023 में मेट्रो अधिकारियों ने यह घोषणा की थी कि लोकसभा चुनाव से पहले यानी फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चला दी जाएगी। लेकिन अब मार्च 2025 तक सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो पहुंचाने की बात कही जा रही है।

31 मई 2023 को मोतीझील स्टेशन पर एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के महाप्रबंधक स्वदेश कुमार ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। जब उनसे इस बारे में और सवाल किए गए, तो उन्होंने फरवरी 2024 तक सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो पहुंचाने की बात की थी, लेकिन इसके बाद मेट्रो का सफर लगातार देरी का शिकार होता गया। लोकसभा चुनाव के बाद पहले जुलाई 2024, फिर नवंबर 2024, और अब मार्च 2025 में मेट्रो का संचालन शुरू होने की बात की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी द्वारा निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके साथ ही 15 फरवरी तक ट्रायल रन की तैयारी चल रही है, जिसमें मेट्रो ट्रेन को हाई स्पीड पर दौड़ाया जाएगा। यह ट्रायल रन एक महीने तक चलेगा और सभी सुरक्षा जांच के बाद ही सेंट्रल स्टेशन तक यात्री सेवा शुरू की जाएगी।

मोतीझील से आगे भूमिगत स्टेशनों जैसे चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल का निर्माण पूरा हो चुका है, और इन स्टेशनों पर टिकट वेडिंग मशीनें और आटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट भी स्थापित कर दिए गए हैं।

हालांकि बीआईसी की जमीन और सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे की भूमि पर कब्जे में देरी के कारण काम में पिछड़ने का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट का बजट अभी भी कंट्रोल में है, और अब मेट्रो मार्च 2025 तक सेंट्रल स्टेशन तक पहुंचने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → अगर सिर में बार-बार फुंसी निकल रही हैं, क्या यह किसी बीमारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *