मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाकुंभ 2025: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई प्रयागराज जा रही बस, 40 यात्री घायल

महाकुंभ 2025: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई प्रयागराज जा रही बस, 40 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। इसी बीच, दिल्ली से प्रयागराज जा रही एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा नेशनल हाईवे पर हुई, जहां बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में 56 यात्री सवार थे, जिनमें से 40 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे यह बस दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान महेवा नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही बस चालक को नींद आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ा। इस टक्कर में बस के कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे का कारण ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है।

गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या प्रयागराज पहुंच रही है, लेकिन इस दौरान सड़क हादसों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इससे पहले कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बागपत से प्रयागराज जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे हादसे यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंता पैदा कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → कर्नाटक: सर्जरी के बाद नर्स ने टांकों की जगह Feviquick लगाया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *