मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

एमएसएमई को वित्तीय सहायता में मिलेगा बढ़ावा, फोर्टी-सिडबी समझौते से लोन लेने में होगी सहूलियत

एमएसएमई को वित्तीय सहायता में मिलेगा बढ़ावा, फोर्टी-सिडबी समझौते से लोन लेने में होगी सहूलियत

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने राज्य के लघु उद्योगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते पर फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और सिडबी के महाप्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर किए।

फोर्टी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत प्रदेश के लघु उद्यमियों को फोर्टी और सिडबी के संयुक्त प्रयासों से केंद्र एवं राज्य सरकार की उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी, कौशल विकास प्रशिक्षण, और आसान ऋण उपलब्धता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

फोर्टी कार्यालय में मिलेगा सिडबी का प्रतिनिधित्व

बयान में यह भी कहा गया कि सिडबी का एक प्रतिनिधि फोर्टी के कार्यालय में मौजूद रहेगा, जिससे उद्यमियों को किसी भी समय वित्तीय सहायता और योजनाओं से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कई सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सरकार के साथ निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) कर चुके हैं। ऐसे में, उद्योगों के सुचारु संचालन के लिए ऋण की आवश्यकता होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर बैंकों से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी जटिल होती है, लेकिन फोर्टी और सिडबी के इस समझौते से उद्यमियों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया भी सरल होगी।

उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ

सिडबी के महाप्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस साझेदारी के तहत उद्यमियों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और सेमिनार के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, फोर्टी के सदस्य फोर्टी कार्यालय में सिडबी प्रतिनिधि से सीधे संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

फोर्टी के संरक्षक सुरजाराम मील ने कहा कि फोर्टी और सिडबी मिलकर प्रदेश में निवेश और उद्योग के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेंगे, जिससे राज्य के उद्यमियों की वित्तीय समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

Share
अगला लेख → लखनऊ में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा, 41 मोटरसा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *