मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

प्रयागराज महाकुंभ में ट्रैफिक का बुरा हाल, रेलवे स्टेशन पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

प्रयागराज महाकुंभ में ट्रैफिक का बुरा हाल, रेलवे स्टेशन पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे शहर में भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार से शहर की सड़कों पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनी हुई है, जहां सामान्यतः 20 मिनट में तय होने वाला सफर घंटों में पूरा हो रहा है। मेला क्षेत्र में जाने वाले सभी मार्गों पर रविवार को कई किलोमीटर लंबा यातायात जाम देखा गया। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक हो गई कि प्रशासन को प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 13 जनवरी से 9 फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। यातायात के एडीसीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि वाहनों की अधिक संख्या और श्रद्धालुओं की जल्द से जल्द संगम तक पहुंचने की कोशिश के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। इसी कारण प्रशासन को मौनी अमावस्या के दिन लागू की गई यातायात व्यवस्था को फिर से अपनाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मौनी अमावस्या पर जितनी भीड़ थी, वर्तमान में भी लगभग उतनी ही भीड़ उमड़ रही है। शहर की दूर स्थित पार्किंग का 50% हिस्सा भर चुका है, जबकि पास की छोटी पार्किंग पूरी तरह भरी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि मेला क्षेत्र के पास स्थित आईईआरटी और बघाड़ा पार्किंग में 4,000 से 5,000 वाहन खड़े किए जा सकते हैं, जबकि नेहरू पार्क और बेला कछार जैसी दूर की पार्किंग में 20,000 से 25,000 वाहनों की जगह है। स्नान पर्वों पर स्थानीय वाहनों की आवाजाही बंद रहती थी, लेकिन इस समय सभी तरह के वाहन सड़कों पर हैं। उन्होंने बताया कि 2019 के कुंभ मेले की तुलना में इस बार सामान्य दिनों में भी अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में भी भीड़ कम होने की संभावना नहीं दिख रही है।

भारी भीड़ के कारण बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक, लखनऊ कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अस्थायी रूप से स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है। अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन जाना होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर स्टेशन को फिर से खोल दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है।

रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ

उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशन पर एकल दिशा में प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की गई है।

  • प्रवेश केवल शहर की ओर (प्लेटफॉर्म नंबर 1 की तरफ) से होगा, जबकि निकासी ‘सिविल लाइंस’ दिशा से की जाएगी।
  • अनारक्षित टिकट धारकों को यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
  • टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से टिकट उपलब्ध रहेंगे।
  • आरक्षित टिकट धारकों के लिए गेट संख्या 5 से प्रवेश की व्यवस्था होगी और उन्हें ट्रेन के आगमन से 30 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमता को सुनिश्चित करने के लिए लगातार नई व्यवस्थाएँ कर रहा है।

Share This
अगला लेख → ड्राइवर को आई झपकी, बस डंपर से टकराई; महाकुंभ से लौट रहे 2 म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun