मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रेलवे टिकट महंगी क्यों? ऑनलाइन और काउंटर टिकट के अंतर पर रेल मंत्री का बयान

रेलवे टिकट महंगी क्यों? ऑनलाइन और काउंटर टिकट के अंतर पर रेल मंत्री का बयान

अगर आपने कभी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक की होगी, तो आपने यह जरूर नोट किया होगा कि यह काउंटर टिकट की तुलना में थोड़ी महंगी होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है और इसके लिए कुछ अतिरिक्त शुल्क वसूलता है।

ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कन्वीनियंस फीस (सुविधा शुल्क) और जीएसटी (GST) चार्ज लिया जाता है। कन्वीनियंस फीस सीधे IRCTC के खाते में जाती है, जबकि जीएसटी का पैसा सरकार को जाता है। यदि आप किसी थर्ड-पार्टी ऐप से भी टिकट बुक करते हैं, तब भी आपको IRCTC अकाउंट की मदद लेनी होगी, क्योंकि बिना IRCTC अकाउंट के ऑनलाइन टिकट बुक नहीं की जा सकती।

राज्यसभा में उठा ऑनलाइन टिकट का मुद्दा

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने राज्यसभा में यह सवाल उठाया था कि काउंटर टिकट की तुलना में ऑनलाइन टिकट महंगी क्यों होती है। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया कि IRCTC को अपने ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम के मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन और विस्तार पर भारी खर्च करना पड़ता है। इसी खर्च की भरपाई के लिए IRCTC ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों से कन्वीनियंस फीस वसूलता है।

80% यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि देशभर में ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय हो चुका है। आज लगभग 80% रेल यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग से यात्रियों को रेलवे स्टेशन के काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे उनका समय और यात्रा खर्च दोनों बचते हैं

इस तरह, ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा यात्रियों के लिए सहूलियत तो लाती है, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ता है।

Share
अगला लेख → FD से ज्यादा मुनाफा देने वाली यह सरकारी योजना, 31 मार्च तक क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *