मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

FD से ज्यादा मुनाफा देने वाली यह सरकारी योजना, 31 मार्च तक करें निवेश, 1 अप्रैल को होगी बंद

FD से ज्यादा मुनाफा देने वाली यह सरकारी योजना, 31 मार्च तक करें निवेश, 1 अप्रैल को होगी बंद

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) स्कीम जल्द ही समाप्त होने वाली है। इस स्कीम में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इसके बाद इसमें निवेश की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस स्कीम की घोषणा 1 फरवरी 2023 को पेश किए गए बजट में की थी, लेकिन 2024 के बजट में इसे आगे बढ़ाने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। इसलिए, 31 मार्च 2025 को बैंक और पोस्ट ऑफिस बंद होते ही यह स्कीम भी बंद हो जाएगी।

MSSC स्कीम के फायदे

  • इस स्कीम में 7.5% का निश्चित ब्याज दिया जाता है, जो छोटी अवधि की किसी भी बचत योजना की तुलना में अधिक है।
  • यह 2 साल की अवधि में परिपक्व हो जाती है।
  • अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश इसमें किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है।
  • बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों में यह खाता खुलवाने की सुविधा उपलब्ध है।

पूरी तरह सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली योजना

यह योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है, यानी इस खाते को केवल महिलाएं ही खोल सकती हैं। हालांकि, पुरुष अपनी पत्नी, मां, बेटी या बहन के नाम से भी खाता खुलवा सकते हैं। चूंकि यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और निश्चित गारंटीड रिटर्न मिलता है।

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2025 से पहले निवेश जरूर करें, क्योंकि उसके बाद यह योजना बंद हो जाएगी।

Share
अगला लेख → Gonda : रिश्वत लेने वाले लेखपाल को निलंबित किया गया , प्रशास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *