मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Gonda : रिश्वत लेने वाले लेखपाल को निलंबित किया गया , प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

Gonda : रिश्वत लेने वाले लेखपाल को निलंबित किया गया , प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

गोण्डा जिले की मनकापुर तहसील में तैनात हल्का लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव द्वारा की गई, जिसमें उन्हें निलंबन की अवधि के दौरान तहसील कार्यालय से संबद्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

ग्राम घुसया खास, तहसील मनकापुर की निवासी कलावती ने 1 फरवरी 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी माता, जगपता, का 28 अगस्त 2024 को प्राकृतिक निधन हो गया था। उनकी वरासत (उत्तराधिकार प्रमाण पत्र) के लिए उन्होंने 26 सितंबर, 26 अक्टूबर 2024 और 10 जनवरी 2025 को आवेदन किया, लेकिन हल्का लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव ने 5000 रुपये की रिश्वत लेने के बावजूद उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया।

आरोप है कि जब कलावती ने पुनः आवेदन किया, तो लेखपाल ने अतिरिक्त 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि निलंबन के दौरान उन्हें वित्तीय नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, लेकिन अन्य कोई भत्ता प्राप्त नहीं होगा। साथ ही, उन्हें यह प्रमाणपत्र देना होगा कि वे किसी अन्य सेवा, व्यापार या व्यवसाय में संलिप्त नहीं हैं।

Share
अगला लेख → विवाद के चलते युवक को मारी गई गोली, नोएडा पुलिस की मुठभेड़ म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *