मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बरेली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी जेसीबी और 4 ट्रॉलियों समेत गिरफ्तार

बरेली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी जेसीबी और 4 ट्रॉलियों समेत गिरफ्तार

बरेली जिले के थाना देवरनियाँ पुलिस ने 10 फरवरी 2025 को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन और 4 ट्रॉलियां भी जब्त की गईं। यह संयुक्त अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, एसडीएम बहेड़ी और देवरनियाँ पुलिस द्वारा ग्राम पखुर्नी में चलाया गया।

पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया, उनके नाम निम्नलिखित हैं:

  1. अकील अहमद (35 वर्ष) – निवासी गौटिया रहमत नगर, थाना शेरगढ़, बरेली
  2. शोहिब (22 वर्ष) – निवासी मैतोष, थाना खजुरिया, रामपुर
  3. सरोज (22 वर्ष) – निवासी मैतोष, थाना खजुरिया, रामपुर
  4. इकबाल (27 वर्ष) – निवासी तिगड़ी, थाना शीशगढ़, बरेली
  5. आरिफ खां (25 वर्ष) – निवासी सिमरावा, थाना शेरगढ़, बरेली
  6. गुलफान अली (27 वर्ष) – निवासी तजुआ, थाना भोजीपुरा, बरेली
  7. दिलीप सिंह (50 वर्ष) – निवासी मुड़िया हफिज, थाना भोजीपुरा, बरेली

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने लाया गया, जहां उनके पास से सिर्फ कपड़े बरामद हुए, अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 170/126/135 BNSS के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। खनन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → 'माफ कीजिए', भद्दे मजाक पर फंसे लोकप्रिय यूट्यूबर ने शर्मिंद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *