मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

देशभर में मौसम का बदला मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में मौसम का बदला मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बरकरार है, जबकि दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। हालांकि, अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं जताई गई है। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

हल्के बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहे, और मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी। बुधवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है, और इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 11 फरवरी से 14 फरवरी तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। इसके अलावा, 11 से 13 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

तेलंगाना में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक तेलंगाना में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Share
अगला लेख → बहराइच में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *