मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के करीम बेहड़ स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार सुबह एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

मृतकों की पहचान मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी 28 वर्षीय अबरार (जो सेना में जवान थे), उनके 65 वर्षीय पिता गुलाम हजरत, 55 वर्षीय मां फातिमा, 25 वर्षीय पत्नी रुकैया और उनकी मात्र एक माह की बेटी हानिया के रूप में हुई है। पूरा परिवार लखनऊ दवा लेने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह भयानक दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है।

इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में इस हृदयविदारक घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों में भी इस हादसे को लेकर आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची जल्द, जानिए कब तक हो सक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *