मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची जल्द, जानिए कब तक हो सकता है ऐलान

यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची जल्द, जानिए कब तक हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मिल्कीपुर उपचुनाव के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई है। हालांकि, बीते महीने ही इन नामों का ऐलान किया जाना था, लेकिन उपचुनाव और कुछ जिलों में चल रही अंदरूनी खींचतान के कारण इसमें देरी हो गई। अब संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाकर जल्द ही जिलाध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

प्रदेश को बीजेपी ने 98 जिलों में विभाजित किया है, जिनमें से 8 से 10 जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर खासा विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन जिलों में पार्टी संगठन और सरकार के बीच सहमति नहीं बन पाई है। विधायक, सांसद और मंत्री अपने-अपने पसंदीदा नेताओं को इस पद पर देखना चाहते हैं, जिससे स्थिति जटिल बनी हुई है। इसे सुलझाने के लिए पार्टी नेतृत्व ऐसा समाधान निकालने की कोशिश में है, जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लगे कि उनकी राय को नजरअंदाज नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के भीतर जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा संभव है। यह प्रक्रिया दो चरणों में हो सकती है—पहले उन जिलों के अध्यक्षों के नाम जारी किए जाएंगे, जहां सहमति बन चुकी है और विवाद की स्थिति नहीं है। इसके बाद बाकी जिलों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि, यदि सभी जिलों में सहमति बन जाती है, तो एक ही बार में पूरी सूची जारी की जा सकती है, लेकिन इसकी संभावना कम नजर आ रही है।

Share
अगला लेख → माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में एसटीएफ प्रमुख संभालेंगे जिम्मेद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *