मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

यदि आप PPF में हर साल ₹1 लाख जमा करते हैं, तो 15 साल बाद कितनी राशि मिलेगी ? देखें कैलकुलेशन

यदि आप PPF में हर साल ₹1 लाख जमा करते हैं, तो 15 साल बाद कितनी राशि मिलेगी ? देखें कैलकुलेशन

आज भारतीय शेयर बाजार में फिर से भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हो रहा है। सिर्फ स्टॉक निवेशक ही नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोग भी इस मंदी की मार झेल रहे हैं। खासतौर पर छोटे निवेशकों और नए निवेशकों के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। यदि आप बाजार के उतार-चढ़ाव से बचकर एक सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

क्या है PPF और इसमें निवेश क्यों करें?

पीपीएफ एक सरकारी बचत योजना है, जिसे केंद्र सरकार संचालित करती है। यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। वर्तमान में पीपीएफ पर 7.1% वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। आप देश के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।

इस योजना के तहत, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। निवेशक चाहें तो एकमुश्त रकम जमा कर सकते हैं या फिर मासिक या त्रैमासिक किस्तों में भी निवेश कर सकते हैं।

15 साल में कितना मिलेगा रिटर्न?

पीपीएफ खाता 15 वर्षों में मैच्योर होता है। यदि आप हर साल 1 लाख रुपये इस खाते में जमा करते हैं, तो 15 साल बाद आपको 27,12,139 रुपये मिलेंगे। इसमें आपका कुल निवेश 15 लाख रुपये होगा, जबकि 12,12,139 रुपये का ब्याज मिलेगा।

कौन खोल सकता है PPF खाता?

  • कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है।
  • माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी खाता खोल सकते हैं।
  • एक व्यक्ति केवल एक ही PPF खाता खोल सकता है।

अगर आप एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश चाहते हैं, तो PPF आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है

Share
अगला लेख → इस राज्य में बीयर की कीमतों में 15% की वृद्धि, नई कीमतें आज …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *