मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

इस राज्य में बीयर की कीमतों में 15% की वृद्धि, नई कीमतें आज से लागू

इस राज्य में बीयर की कीमतों में 15% की वृद्धि, नई कीमतें आज से लागू

अगर आप बीयर पीने के शौकीन हैं और तेलंगाना में रहते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अब से बीयर की हर बोतल या कैन पर 15% अधिक कीमत चुकानी होगी। राज्य सरकार ने बीयर की कीमतों में सीधे 15% की वृद्धि कर दी है, और यह बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं।

हैरानी की बात यह है कि सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि पहले की MRP वाली बोतलें और कैन भी नए रेट पर बेची जाएंगी। हालांकि, यह मूल्य वृद्धि केवल तेलंगाना राज्य तक ही सीमित है, यानी देश के अन्य राज्यों में बीयर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बढ़ी तेलंगाना में बीयर की कीमत?

पिछले महीने United Breweries ने तेलंगाना बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (TGBCL) को बीयर की सप्लाई रोक दी थी। इसके पीछे दो मुख्य कारण थे:

  1. पुरानी कीमतें: कंपनी का कहना था कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के बाद से उनकी बीयर के बेसिक प्राइस में कोई संशोधन नहीं किया गया था।
  2. बकाया भुगतान: सरकार द्वारा कंपनी को उनकी पिछली सप्लाई का भुगतान नहीं किया गया था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था।

इन्हीं समस्याओं के चलते कंपनी ने तेलंगाना में बीयर की आपूर्ति रोक दी थी।

भारत की सबसे बड़ी बीयर कंपनी है United Breweries

United Breweries वही कंपनी है जो किंगफिशर जैसे लोकप्रिय ब्रांड की बीयर बनाती है। यह भारत की सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी है और देश के बीयर बाजार में इसकी 70% हिस्सेदारी है। कंपनी हर साल 12 बोतल वाले लगभग 6 करोड़ बॉक्स बेचती है।

तेलंगाना में शराब बिक्री का पूरा नियंत्रण राज्य सरकार के पास होता है, जो कंपनियों से सीधे खरीदकर इसे शराब दुकानों तक पहुंचाती है। ब्रुअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, तेलंगाना में बीयर की कीमत करीब 300 रुपये प्रति बॉक्स है, जबकि महाराष्ट्र में यह करीब 500 रुपये प्रति बॉक्स है।

हर राज्य में टैक्स और रिटेलर्स के मार्जिन के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक कीमत से 5 से 6 गुना अधिक भुगतान करना पड़ता है।अब तेलंगाना में बीयर प्रेमियों को अपनी पसंदीदा ड्रिंक के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

Share
अगला लेख → एक घंटे चलने से कितनी कैलोरी घटती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *