मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP STF के संस्थापक पूर्व IPS अजय राज शर्मा का निधन, चंबल के डाकुओं का किया था खात्मा

UP STF के संस्थापक पूर्व IPS अजय राज शर्मा का निधन, चंबल के डाकुओं का किया था खात्मा

पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा का सोमवार देर रात नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त थे। उनके बेटे यश शर्मा के अनुसार, 1966 बैच के इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को 25 जनवरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और अंततः सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

शर्मा को सांस लेने में तकलीफ थी और वह मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

अजय राज शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस के एक प्रभावशाली और साहसी अधिकारी माने जाते थे। उन्होंने राज्य में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की स्थापना की थी, जो अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए जाना जाता है। कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के दौरान उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी।

अपने करियर के दौरान शर्मा ने कई अहम पदों पर काम किया। वह दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में सेवाएं देने के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) पद पर भी तैनात रहे। उनकी गिनती निडर और कड़े फैसले लेने वाले अधिकारियों में होती थी।

सेवानिवृत्ति के बाद वह नोएडा के सेक्टर 44 में स्थित अपने आवास में रह रहे थे। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी थे। उनके निधन से पुलिस और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share
अगला लेख → बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने अशोक सिद्धार्थ समेत कई नेता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *