मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

23 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की चर्चा, जानें धीरेंद्र शास्त्री का बयान

23 फरवरी को बागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की चर्चा, जानें धीरेंद्र शास्त्री का बयान

छतरपुर, मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम का दौरा करेंगे। इस दौरे के तहत वे बुंदेलखंड के पहले कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की और कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रहेंगी मौजूद
इस अवसर पर बागेश्वर धाम में कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग लेंगी। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए बागेश्वर धाम समिति और प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि या तो वक्फ बोर्ड को समाप्त किया जाए या फिर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2000 तक वक्फ बोर्ड के पास कुछ हजार एकड़ जमीन थी, जो 2024 तक बढ़कर साढ़े 8 लाख एकड़ हो गई। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन भी वक्फ बोर्ड का बताया जाता है।

इसके अलावा, उन्होंने नेता अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ऐसे लोग देश के संविधान और कानून के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ओवैसी 15 मिनट की बात कर रहे हैं, तो आखिर वे करना क्या चाहते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान देश में अराजकता, हिंसा और दंगों को बढ़ावा देने के लिए दिए जाते हैं।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं

Share
अगला लेख → Lucknow : ज्वैलरी शॉप से 70 लाख की चोरी का खुलासा, एक महिला …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *