मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी और महाकुंभ क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी अहम जानकारी

यूपी और महाकुंभ क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी अहम जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंडी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का एहसास बढ़ेगा। 17 फरवरी तक कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

प्रयागराज का मौसम सामान्य
प्रयागराज में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। महाकुंभ क्षेत्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, शुक्रवार 14 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री और न्यूनतम 9-11 डिग्री के आसपास रहेगा। दोनों ही दिनों मौसम साफ रहेगा और 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

किन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं?

पश्चिमी शुष्क हवाएं अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों को प्रभावित करेंगी। इनमें मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, लखीमपुर, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अयोध्या और प्रयागराज शामिल हैं।

15 से 17 फरवरी के बीच कमजोर पश्चिमी हवाओं के कारण कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना है। सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई क्षेत्रों में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

फरवरी में बढ़ रही गर्मी

फरवरी आमतौर पर ठंड का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस बदलाव ने लोगों को आने वाली गर्मी को लेकर चिंतित कर दिया है

Share
अगला लेख → प्रयागराज महाकुंभ : श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने पर 12 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *