मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं दिखेंगे यशस्वी जायसवाल, इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं दिखेंगे यशस्वी जायसवाल, इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप किया। अब टीम 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए दुबई रवाना होगी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में 12 फरवरी को दो बड़े बदलाव किए गए। चोट के कारण बाहर हुए जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया, जबकि यशस्वी जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मुख्य टीम का हिस्सा बनाया गया। जायसवाल को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है, जिससे उन्हें अब घरेलू क्रिकेट में खेलने का अवसर मिल सकता है।

बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किए गए इन बदलावों की घोषणा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ियों को केवल जरूरत पड़ने पर ही दुबई भेजा जाएगा। इस फैसले के चलते यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सेमीफाइनल में मुंबई की टीम के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को 152 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब मुंबई 17 से 21 फरवरी तक नागपुर में विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात और केरल की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच 17 से 21 फरवरी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रणजी ट्रॉफी 2023-25 का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। अब तक मुंबई की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे फैंस को उनसे अच्छे खेल की उम्मीद होगी।

Share
अगला लेख → पाकिस्तान को बड़ी जीत, लेकिन बाबर आजम फिर रहे बदकिस्मत, वर्ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *