मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

भारत और अमेरिका का व्यापार बढ़कर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा, पीएम मोदी और ट्रंप ने रखा लक्ष्य

भारत और अमेरिका का व्यापार बढ़कर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा, पीएम मोदी और ट्रंप ने रखा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत अमेरिका पहुंचे, जहां गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और अप्रवासन जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। वार्ता को दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के लोग 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

भारत-अमेरिका व्यापार होगा दोगुना

बैठक में आर्थिक सहयोग मुख्य विषय रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य पर सहमति जताई। वर्तमान में, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, और 2024 में दोनों देशों के बीच व्यापार 129.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका भारत को तेल और गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनाने के लिए एक अहम समझौते तक पहुंच चुका है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और दोनों देशों को लाभ होगा।

भारत को मिलेगा F-35 लड़ाकू विमान

रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को अरबों डॉलर के सैन्य उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाएगा, जिसमें उन्नत F-35 लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत अपने कानूनों में सुधार कर रहा है, जिससे अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी को भारतीय बाजार में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। इससे भारत को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share
अगला लेख → खुशखबरी ! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से होगा शुरू, यात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *