मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

PM मोदी और अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को नमन किया, बोले- आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करेंगे

PM मोदी और अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को नमन किया, बोले- आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करेंगे

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों के बलिदान और देश के प्रति उनकी निष्ठा को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। 14 फरवरी 2019 को हुए इस आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अंजाम दिया था। हमले के महज 12 दिन बाद, 26 फरवरी को भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “2019 में पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मेरी श्रद्धांजलि। उनके सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।”

    आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख – अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।

    अमित शाह ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “मैं 2019 में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और मोदी सरकार इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी।”

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए दिए गए इन वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनका साहस हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

    पुलवामा हमले के 6 वर्ष

    14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी सीआरपीएफ जवानों की बस से टकरा दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविरों पर एयर स्ट्राइक कर कई आतंकियों को ढेर किया था। पुलवामा हमले की बरसी पर पूरा देश उन अमर शहीदों को नमन कर रहा है, जिनकी शहादत ने राष्ट्र की सुरक्षा को और मजबूत करने का संकल्प दिया।

    Share
    अगला लेख → यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CJ…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *