मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पीएम मोदी की वापसी के बाद दिल्ली के सीएम चेहरे पर अंतिम मुहर, इन नामों पर हो रही चर्चा

पीएम मोदी की वापसी के बाद दिल्ली के सीएम चेहरे पर अंतिम मुहर, इन नामों पर हो रही चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है। 19-20 फरवरी को सीएम पद की शपथ संभावित है, इससे पहले बैठकों का दौर जारी है।

बीजेपी की हालिया बैठक में संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद हर्ष मल्होत्रा और गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में दिल्ली के राजनीतिक हालात और मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों पर चर्चा हुई।

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में अहम बैठक आज

शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी, जिसमें पार्टी की जीत की समीक्षा और नए सीएम के नाम पर मंथन किया जाएगा। बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर भी चर्चा संभव है।

19-20 फरवरी को नए सीएम की शपथ संभव

दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इन नामों की चर्चा जोरों पर

इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 48 विधायकों में से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंदर गुप्ता, महिला नेता रेखा गुप्ता, शिखा रॉय, मोहन सिंह बिष्ट और कपिल मिश्रा के नाम भी चर्चा में हैं।

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विधायकों और पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय उन पर छोड़ दिया है। जल्द ही बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री मिलेगा

Share
अगला लेख → मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो जिलों से 9 उग्रव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *