मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

लखनऊ: अखिलेश यादव के घर के बाहर बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा, जानें पूरा मामला

लखनऊ: अखिलेश यादव के घर के बाहर बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा, जानें पूरा मामला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव के घर और सपा कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। खबरों के मुताबिक, अखिलेश यादव आज इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। कार्यकर्ताओं के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स सपा कार्यालय के बाहर तैनात की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। सपा ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि मनीष हाई बीपी के मरीज हैं और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। ऐसे में अगर उनकी सेहत को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए लखनऊ पुलिस जिम्मेदार होगी।

लखनऊ पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मनीष जगन अग्रवाल सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ और नकारात्मक पोस्ट कर रहे थे, जिससे समाज में अशांति फैल सकती थी। इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

सपा कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा

शनिवार सुबह से ही सपा कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की हलचल तेज हो गई। विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सपा दफ्तर और अखिलेश यादव के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में बैरिकेड्स लगाए हैं और कई थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात है।

Share
अगला लेख → संभल में अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई, 74 उपद्रवियों के प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *